जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत मंगलवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में सुबह 9 बजे तक कुल 17.33% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, और महिलाएं, पुरुष एवं युवा कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान दिन भर जारी रहेगा और चुनाव अधिकारियों की उम्मीद है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.