घाटशिला, फरवरी 16 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर घाटशिला, धालभूमगढ़ में भव्य तरीके से शिव बारात निकाली गई। घाटशिला में शिव बारात ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में निकली जो घाटशिला कॉलेज रोड होते हुए गोपालपुर शिव मंदिर पहुंची यहां से रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए घाटशिला मुख्य सड़क पहुंची यहां से राम मंदिर पहुंचकर बारात मंदिर की ओर वापस लौट गयी। दूसरी ओर महाशिवरात्रि को लेकर रविवार की सुबह से हो भक्तों की भीड़ मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर उमड़ने लगी थी। दिन के 10 बजते-बजते मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं थी। घाटशिला में गोपालपुर शिव मंदिर, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर, मऊभंडार शिव मंदिर, काशिडांगा शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों ने जलाभिषेक को लेकर भीड़ उमड़ी थी। महाशिवरात्रि के पाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.