घाटशिला, जनवरी 23 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल के कई प्रखंडों में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विभागों के सहयोगियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त आदेश के आलोक में मतदाता दिवस मनाया गया। इस क्रम में लोकतंत्र के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा विश्वास की शपथ ली गई। घाटशिला प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी की देखरेख में मतदाता दिवस मनाया गया। मौके सभागार में कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...