घाटशिला, दिसम्बर 15 -- घाटशिला, हिटी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि 15 दिसंबर से सभी लैंपस के धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की खरीद का कार्य प्रारंभ होगा। लेकिन, घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड को छोड़कर अन्य किसी प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुला। इसका कारण किसी लैंपस में अतिथि के समय नहीं मिलने व कही मानक के अनुसार सीसीटीवी कैमरा नहीं लगना बताया जा रहा है। हालांकि, कहा जा रहा है कि 17 दिसंबर से लैंपस खुलेंगे। इस बीच जो किसान लैंपस खुलने की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न लैंपस में पहुंचे थे, निराश होकर लौट गये। मालूम हो कि पूरे अनुमंडल में 116 लैंपस हैं, जिनमें 55 कार्यरत हैं। अब तक एक ही लैंपस ही खुल पाया है। मुसाबनी के आठ लैंपास में नहीं हो सकी खरीदी मुसाबनी प्रखंड की बात करें तो लगभग आठ लैंपस में सोमवार...