घाटशिला, जनवरी 11 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल के दो कराटेकार स्वाति हेंब्रम जो कि मुसाबनी निवासी है और सेंट्रल स्कूल सुरदा में सातवीं कक्षा की छात्रा है। साथ ही संदीपन पालोई दाहीगोड़ा निवासी सेंट्रल स्कूल सुरदा में कक्षा आठवा के छात्र है। उक्त दोनों छात्र-छात्रा अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौट है। इस अवसर पर घाटशिला निवासी कराटे प्रशिक्षक डाई शिहान उमेश कांत गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्योंकुशिन रियल फाइटिंग फुल कॉन्टैक्ट कराटे कप 2025 जो कि पश्चिम बंगाल के पायराडांगा में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक अयोजित की गई थी। उसमें विजेता बने है। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रदेश से केवल घाटशिला अनुमंडल से यही दोनों कराटे कारो ने भारतीय टीम में चयनित होकर इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। खुशी की...