घाटशिला, फरवरी 5 -- घाटशिला। जहां एक ओर ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का सपना अब भी अधूरा है, वहीं घाटशिला में इस दिशा में एक बड़ी और सराहनीय पहल होने जा रही है। बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार कि ओर से राय कमला मेडिकल घाटशिला और स्पेंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 फरवरी को महावीर क्लब मऊभंडार परिसर में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। महावीर क्लब के संयोजक संजय अग्रवाल और राय कमला मेडिकल के संचालक अमित राय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर के अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सक सीधे आम लोगों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। शिविर में आंतरिक चिकित्सा एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राम कुमार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिता अग्रवाल तथ...