घाटशिला, नवम्बर 6 -- घाटशिला, संवाददाता। धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ में 13 नवंबर से 16 नवंबर तक चलने वाली चार दिवसीय 24 कुंडिया राष्ट्रीय शौर्य-समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारी के आलोक में बुधवार को भूमि पूजन किया गया। मौके पर संरक्षक गुरुदेव महतो, फकीरचंद अग्रवाल, नंदन सिंह देव, डॉली सिंह देव, संतोष महतो, संजय महतो, पूर्वी नामाता, ज्योत्सना सीट, सुनीता देवी, बबिता देवी आदि शामिल हुए। मालूम हो कि चार दिवसीय कार्यक्रम में मंगल कलश यात्रा, यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, संगीत, प्रवचन, संस्कार परंपरा, दीप महायज्ञ जैसे अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.