कानपुर, जनवरी 11 -- घाटमपुर, संवाददाता। जहानाबाद रोड पर कैथा चौराहे के पास रविवार दोपहर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मृतका की देवरानी है। घटना करके भाग रही डीसीएम को कुआंखेड़ा चौकी पुलिस ने कब्जे में लिया है। साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर गांव निवासी सत्येंद्र पाल किसान हैं। क्षेत्र के हरबसपुर के पास झंडापुर गांव में उनकी भांजी सुप्रिया को शनिवार को बेटा हुआ था, जिसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। रविवार को सत्येंद्र का इकलौता बेटा 17 वर्षीय अर्पित अपनी मां 45 वर्षीय अनीता और चाची 30 वर्षीय अकांक्षा पत्नी रावेंद्र को बाइक से लेकर झंडापुर जा रहा था। पीछे बाइक से अर्पित के चाचा सुनील का बेटा सत्यम अपनी मां शशि के साथ बाइक से वहीं जा रहा था। बताया गया कि अभी बाइक सवा कैथा चौर...