कानपुर, मई 25 -- पतारा कस्बे में शनिवार दोपहर डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कानपुर के गायत्री नगर निवासी उदयवीर सिंह एक फाइनेंस कंपनी में रुपए कलेक्शन करते हैं। वे शनिवार को बाइक से घाटमपुर जा रहे थे, वह पतारा के तिलसड़ा मोड़ के पास बाइक खड़ी करके एक दुकान में मोबाइल रिपेयर कराने लगे तभी हाईवे किनारे हवा भरा रहे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक को कुचलते हुए आगे खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में कार सवार तिलसड़ा निवासी अमन भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया। इंस्पेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.