गुमला, जनवरी 5 -- घाघरा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा सोमवार में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का की अध्यक्षता में सभी सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आठ जनवरी को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लंबित बैकलॉग डाटा को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर से चर्चा की गई।डॉ. एक्का ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय जरूरी है। स्वा...