गुमला, अप्रैल 30 -- घाघरा । घाघरा थाना क्षेत्र के आदर गांव में मंगलवार देर रात सांप के डंसने से किशोर प्रयाग महतो (15) की मौत हो गई। बुधवार को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार प्रयाग समेत सभी परिजन घर में फर्श पर सोए हुए था। इसी दौरान रात में एक सांप घर में घुस आया और प्रयाग को हाथ में डंस लिया। सांप अन्य परिजनों के शरीर पर भी चढ़ा। जिससे हलचल महसूस होने पर उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर सभी लोग जागे। प्रयाग ने तुरंत बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रयाग को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.