गुमला, मार्च 24 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय में सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर रविवार को नेतरहाट रोड स्थित झखरा कुम्बा में एक बैठक आयोजित हुई। मुखिया योगेंद्र भगत की अध्यक्षता वाले इस बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। घाघरा प्रखंड में सरहुल पूजा 15 अप्रैल को मनाई जाएगी।मौके पर विशाल शोभायात्रा दोपहर दो बजे झखरा कुम्बा से निकलकर करमडीपा तक जाएगी। शोभायात्रा में प्रखंड के विभिन्न गांवों से खोड़हा दल शामिल होंगे। समिति ने शोभायात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में पहान चंदर उरांव, पूर्व पाहन भौवा पाहन,अध्यक्ष राजकुमार उरांव, सचिव योगेंद्र भगत, कोषाध्यक्ष निर्मल भगत, संरक्षक अनिल उरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.