गुमला, अप्रैल 1 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय राजू महली की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजू को तत्काल घाघरा के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजू महली सड़क पर सरहुल पर्व के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.