गुमला, नवम्बर 26 -- गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के चपका निवासी 50 वर्षीय बाइक सवार सोमरा लोहरा मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल घाघरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सोमरा लोहरा किसी काम से बाइक से घर से निकला था। चपका मोड़ के समीप एक एक वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...