गुमला, दिसम्बर 28 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बड़काडीह निवासी कृष्णा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।हालांकि घाघरा में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने के कारण घायल को गुमला ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़काडीह निवासी समाजसेवी नरेंद्र साहू एवं उनके भाई सुरेंद्र साहू ने मानवीय पहल करते हुए अपने बोलेरो वाहन से घायल को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्णा उरांव सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल के साथ गिरा पड़ा था। घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका ...