गुमला, अप्रैल 7 -- घाघरा। रामनवमी का महापर्व घाघरा में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्रीय महावीर मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पुराना पेट्रोल पंप से शुरू होकर ब्लॉक चौक, थाना चौक होते हुए चांदनी चौक स्थित हाई स्कूल मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जय भोले महावीर मंडल, चाँदनी चौक द्वारा ट्रेलर गाड़ी पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। रामायण पर आधारित झांकी में देवी-देवताओं, सूर्पणखा और अन्य पात्रों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और अभिनय से दर्शकों को रामायण काल की झलक दिखाई। कार्यक्रम की सफलता में नीरज जायसवाल, नीरज सिंह, अमित ठाकुर, लव-कुश, गुड्डू साहू सहित मंडल के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। रामनवमी के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.