गुमला, दिसम्बर 17 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बीडीओ दिनेश कुमार व सीओ खाखा सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बोर्ड एग्जाम विजय अभियान के तहत माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परीक्षाफल में गुणात्मक सुधार लाना और शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करना था।इस दौरान अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के पिछले वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की तथा कमियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि वे कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित करें और नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित करें। साथ ही समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण करने, मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास एवं पर...