गुमला, जनवरी 13 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड क्षेत्र में पीएचईडी की लापरवाही का खुलासा हुआ है। हर घर नल जल योजना के तहत जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन अधूरी रहने के कारण लोगों को अभी भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है,वहीं कई खुले पाइपों से सैकड़ों गैलन पेयजल नालों में बर्बाद हो रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग के कर्मियों ने कई स्थानों पर पाइप लाइन अधूरी छोड़ दी है,जबकि मशीन से पानी आपूर्ति की जा रही है। खुले पाइपों के कारण बहते पानी का नुकसान हो रहा है। अगर पाइप लाइन समय से पूरी की जाती तो प्रत्येक घर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकती थी और ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।घाघरा प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक क्षेत्र में यह समस्या विशेष रूप से देखने को मिल रही है। यहां यदा-कदा ही पाइप लाइन खुदाई सफल र...