गुमला, फरवरी 18 -- घाघरा। प्रखंड कार्यालय घाघरा के सभागार में पंचायत सचिव एवं मुखिया के लिए ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि ई-गवर्नेंस के प्रभावी क्रियान्वयन से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यों की गति में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रणाली से योजनाओं का बेहतर अनुश्रवण संभव होगा और आम जनता को समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, डिजिटल रिकॉर्ड संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव और मुखिया उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...