गुमला, मार्च 6 -- घाघरा। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। प्रखंड प्रमुख सविता देवी की अध्यक्षता वाले इस बैठक में बीडीओ ने सदस्यों को अपने क्षेत्र में पेयजल, सड़क, आंगनबाड़ी मरम्मत सहित अन्य आवश्यक योजनाओं के चयन की बात कही, ताकि ग्रामीणों को अधिक लाभ मिल सके। टाइट और अनटाइड फंड मिलाकर योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी चर्चा हुई। मौके पर उप प्रमुख शिबा देवी, बीपीआरओ शंकर साहू, सीमा देवी, श्रवण उरांव, रामरीत उरांव, रिंकू लोहरा सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.