गुमला, मार्च 16 -- घाघरा प्रतिनिधि नशे में मदहोश होकर पति और पेशे से पारा शिक्षक रामविलास उरांव ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी सुरजमुनी देवी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार गांव में घटी। मामूली विवाद के बाद रामविलास ने गुस्से में लाठी-डंडे से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।लगातार पिटाई के कारण सुरजमुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के लिए घाघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामविलास उरांव को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि रामविलास को नशे की लत थी और वह अक्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.