गुमला, जनवरी 6 -- घाघरा, प्रतिनिधि । झारखंड नवनिर्माण दल और ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच के बैनर तले घाघरा प्रखंड में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी को लेकर घाघरा ब्लॉक के समीप एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता जीवन भगत ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आईपीएफ प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन व सरकार से बात नहीं बनी तो प्रखंड से लेकर राजधानी तक प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, विश्वामित्र, बेड़ो बैंक सहित दर्जनों ननबैंकिंग कंपनियों में जमा आम जनता की राशि के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। यदि...