गुमला, जनवरी 6 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी नौ वर्षीय नाबालिग सेजल मुंडा की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे मंगलवार को दिन के करीब दो बजे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सेजल नहाते-नहाते गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने नदी से उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद सेजल को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां बदहवास हो गई और शव को गोद में उठाकर एंबुलेंस-एंबुलेंस चिल्लाते हुए अस्पताल परिसर से बाहर निकल पड़ी। उस समय अस्पताल की एंबुलेंस मरीज लेकर गुमला गई हुई थी। मां ने बच्चे को बचाने की आस में सड़क पर आकर लोहरदगा की ओर से आ रही एक एं...