गुमला, जनवरी 9 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जग बगीचा में शुक्रवार को घाघरा ट्रैक्टर ऑनर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चंदर पहान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग करते हुए नए ट्रैक्टर ऑनर संघ का गठन किया गया। नवगठित संघ में अमर साहू को अध्यक्ष, रिंकू चौरसिया को सचिव तथा चंदर पहान को सह सचिव चुना गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में बालू उठाव के कार्य में बाहरी ट्रैक्टर वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।बैठक में मनोज सिंह, प्रकाश उरांव, संजय सिंह एवं शंकर उरांव को संघ का संरक्षक बनाया गया। बैठक में दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर मालिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...