गुमला, जनवरी 2 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदनी चौक ,भंडारी चिकेन शॉप के सामने शुक्रवार अहले सुबह एक ट्रक की टक्कर से दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि सड़क किनारे स्थित एक दुकान क्षतिग्रस्त गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बिजली पोल टूट जाने से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक लोहरदगा की ओर से आ रही बॉक्साइट लदी ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गई और नेतरहाट रोड छोड़ कर गुमला पथ की ओर मुड़ गई। ट्रक को दोबारा मोड़ने के प्रयास में चालक घबरा गया और एक बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उससे जुड़ा दूसरा पोल भी टूट गया। टूटे बिजली तारों की चपेट में आने से मोदनवाल दुकान के बाहर लगा अल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.