गुमला, दिसम्बर 18 -- घाघरा। सदर पंचायत सचिवालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत द्वितीयक जल जांच परीक्षण प्रशिक्षण सह एफटीके वितरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करना,जल की नियमित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना तथा जलसहियाओं की कार्यक्षमता का विकास करना रहा।कार्यशाला के दौरान जलसहियाओं को जल गुणवत्ता की महत्ता, शुद्ध पेयजल के स्वास्थ्य पर प्रभाव, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के उपाय, जल नमूना संग्रहण की सही प्रक्रिया तथा एफटीके के माध्यम से पानी की प्राथमिक जांच करने की विधि की जानकारी दी गई। समापन सत्र में पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से गांवों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिससे ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.