गुमला, मई 16 -- गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागुट्टू अंबाटोली गांव में गले में भात अटकने से 12 वर्षीय छात्र रामकुमार उरांव की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक रामकुमार अपने परिजनों के साथ भोजन कर रहा था। खाने के दौरान भात गले में फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत पानी पिलाया और फिर आनन-फानन में निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल गुमला ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रामकुमार अंबाटोली स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.