गुमला, फरवरी 20 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा-लोहरदगा एनएच-143ए पर नवडीहा स्थित नया पुल के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लोहरदगा निवासी पंकज उरांव (25) और विजय उरांव (26) कुराग गांव में अपने रिश्तेदार के यहां भोजन करने के बाद बाइक से वापस लोहरदगा लौट रहे थे। रात के समय नवडीहा नया पुल के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि विजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से लोहरदगा भेजा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.