गुमला, दिसम्बर 25 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड अंतर्गत आदर लैंप्स में अध्यक्ष और सचिव पद पर फर्जी तरीके से चयन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर मां और सगी बेटी को क्रमशः लैंप्स का अध्यक्ष और सचिव बना दिया गया। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध दर्ज कराया और लैंप्स में धान खरीदी पर रोक लगा दी।ग्रामीणों ने बताया कि लैंप्स में अध्यक्ष और सचिव का चयन आम सभा के माध्यम से किया जाता है। आम सभा में नाम चयनित होने के बाद उसे मनोनीत किया जाता है, लेकिन आदर लैंप्स में ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। आरोप है कि गुप्त तरीके से गीता देवी को अध्यक्ष और उनकी सगी बेटी मुस्कान कुमारी को सचिव बना दिया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब वे धान बेचने लैंप्स पहुंचे।मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.