गुमला, मार्च 9 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के रन्हे में हुए सोनू कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 27 फरवरी को सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार को गुटुवा निवासी बहनोई श्याम गोप और उसके नाबालिग साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला कि सोनू, श्याम की साली के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता था। पहले भी श्याम ने उसे ऐसा न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन घटना वाली रात सोनू ने फिर से श्याम की साली को मिलने के लिए बुलाया। संयोगवश उस वक्त मोबाइल श्याम के पास था। उसने चालाकी से सोनू को आधे घंटे में मिलने आने का जवाब दिया और अपने नाबालिग साले के साथ तय स्थान पर पहुंचा। दोनों ने चेहरा ढक रखा था। सोनू लड़की समझ कर श्याम से लिपट गया, तभी श्याम ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.