आजमगढ़, सितम्बर 19 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित घाघरा नदी में फिर 3.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गुरुवार को सुबह आठ बजे शारदा, गिरजा ,सरयू बैराजों से तीन लाख 39 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। 24 घंटे में 15 से 18 सेमी. जल स्तर में वृद्ध दर्ज की गई। डिघिया गेज पर नदी खतरे से 33 सेमी. ऊपर बह रही है। बदरहुआ गेज पर बुधवार को नदी का जलस्तर 71.24 मीटर पर था। गुरुवार को शाम चार बजे तब बढ़ कर 71.39 मीटर पर आ गया । इस गेज पर 24 घंटे में 15 सेमी की वृद्धि हुई है। डिघिया गेज पर बुधवार को शाम चार बजे तक नदी का जलस्तर 70.55 मीटर पर रहा। गुरुवार को शाम चार बजे 70.73 मीटर पर पहुंच गया । 24 घंटे में इस गेज पर 18 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। डिघिया गेज का खतरा बिंदु 70. 40 मी...