आजमगढ़, सितम्बर 20 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील में प्रवाहित घाघरा नदी में दूसरे दिन शुक्रवार को भी शारदा, गिरजा, सरयू बैराज से दो लाख 95 हजार 407 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। बैरोजों से पानी छोड़े जाने से 24 घंटे में जल स्तर 19 सेमी और बढ़ गया। बदरहुआ गेज पर भी नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बदरहुआ गेज पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 71.37 मीटर पर था। बैरोजों से पानी छोड़े जाने की वजह से शुक्रवार की शाम चार बजे तक जल स्तर 71.55 मीटर पर पहुंच गया। इस गेज पर 24 घंटे में 19 सेमी जल स्तर बढ़ने से खतरा बिंदु 71.68 मीटर के करीब नदी की धारा पहुंच गई है। इधर डिघिया गेज पर 24 घंटे में 17 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। गुरुवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.73 मीटर पर था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.