आजमगढ़, सितम्बर 15 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने लगी है। खतरे के निशान से पार होने से बाढ़ से घिरे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई है। बदरहुआ गेज पर शनिवार को नदी का जलस्तर 70.83 मीटर पर था। रविवार को शाम चार बजे 71.16 मीटर पर पहुंच गया है। इस गेज पर 24 घंटे में 33 सेमी की वृद्धि हुई है। इस गेज पर नदी खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। इधर डिघिया गेज पर शनिवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.14 मीटर पर था। बढ़कर रविवार को शाम चार बजे 70. 48 मीटर पर आ गया। 24 घंटे में यहां पर 34 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। डिघिया गेज का खतरा बिंदु 70. 40 मीटर है । खतरा बिंदु से आठ सेमी ऊपर जलस्तर है। नदी के जलस्तर के उतार- चढ़ाव के बीच तटवर्ती क्षेत्र के गांवों के पास कटान जारी है। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.