गुमला, फरवरी 23 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के पोड़ी सरना गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पोड़ी गांव निवासी दीपक खेरवार (20 वर्ष) और अजीत उरांव (19 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पोड़ीसरना के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घाघरा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इस संबंध में था...