गुमला, मई 31 -- गुमला संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र गुमला द्वारा शुक्रवार को जिले के घाघरा प्रखंड के नौ पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चपका,चुंदरी, नौडीहा घाघरा, कुर्राग, आदर, सेहल, सारंगों और देवाकी पंचायतों में हुआ। इस कार्यक्रम में 1150 किसानों ने भाग लिया। जहां कृषक संगोष्ठियों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। मौके पर केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत धान की सीधी बुआई,लोचदार फसल प्रभेद,अंतर्वर्ती खेती,फसल विविधीकरण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी का यह सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिससे वे तकनीक अपनाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सकें।बिरसा कृषि विवि और केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.