आजमगढ़, सितम्बर 8 -- लाटघाट हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित घाघरा के जलस्तर में गिरावट से कटान का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। तटवर्ती क्षेत्रों में पढ़ने वाले गांवों के पास कटान तेजी से हो रही है। सहबदिया गांव के पास पिछले दो दिनों के अंदर दस एकड़ खेती की जमीन कट कर नदी में समा चुकी है। आबादी की जमीन भी कटने लगी है। जबकि पांच लोगों के घर कटान के मुहाने पर है। नदी का जल स्तर घटने पर गांगेपुर ,पर्शिया, सहबदिया, उरदिहा, अचल नगर में उपजाऊ जमीन तेजी से कट रही है ।गांगेपुर, पर्शिया, डिघिया, अचल नगर में अब तक सैकड़ो बीघा जमीन घाघर नदी काट चुकी है। देवारा खास राजा के झगरवा के पूरा में भी कटान तेज हो गई है ।उपजाऊ जमीन और आबादी की जमीन काट कर घाघरा नदी गांव की तरफ दवाव बन रही है। पांच लोगों के मकान घाघरा नदी के कटान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.