देहरादून, मार्च 6 -- बकरीछाप एग्रो टूरिज्म एंड नेचुरल प्रोडक्ट संस्था की ओर से उत्तरकाशी के मथेली गांव में शनिवार से घसियारी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए घास काटने की प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। संस्था के निदेशक रूपेश राय ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। राय ने बताया कि महोत्सव 09 मार्च तक मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना, उत्तराखंड की पारंपरिक जीवनशैली को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो कृषि और पशुपालन से जुड़ी हुईं हैं। घास काटने की प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 100 महिलाओं का चयन किया गया है। महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंडी लोक कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.