औरैया, फरवरी 9 -- - मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने का काम जारी कंचौसी, संवाददाता। एसआईआर के बावजूद मतदाता सूची में कई प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं। नाम, माता-पिता के नाम और उम्र में अंतर सबसे ज्यादा पाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित मतदाताओं को दोबारा नोटिस जारी कर सुधार कराया जा रहा है ताकि किसी का भी वोट कटने से बच सके। बिधूना विधानसभा क्षेत्र व कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौगवां, सुखमपुर, ढिकियापुर तथा मानस इंटर कॉलेज बूथों पर मतदाता सूची की त्रुटियों का निस्तारण किया जा रहा है। बीएलओ संबंधित गांवों में घर-घर संपर्क कर, बूथ व ग्राम पंचायत सचिवालय पर या सीधे नोटिस देकर मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन कर रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अभियान तेज कर दिया गया है। नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा घसा पुरवा ...