लखनऊ, जुलाई 7 -- रहीमाबाद। थाना क्षेत्र में रविवार की रात घर में सो रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। घटना के समय रविवार की रात वह परिजनों के साथ सो रही थी। तभी आरोपी उसके घर घुस गया। उसने गलत नियत से पकड़ कर छात्रों के साथ छेड़खानी शुरू की। उसकी हरकत से छात्रा की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास सो रहे परिजनों ने आरोपी को पकड़ने के लिए ललकारा तो वह भाग निकला। सुबह तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रा नाबालिग है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...