समस्तीपुर, जनवरी 4 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एसआई लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कुशियारी चौक स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उक्त घर के सीढ़ी के नीचे से करीब 39 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। हालांकि धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज की पहचान कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...