भभुआ, जनवरी 7 -- भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर स्थित एक घर में घुसकर चार चोरों ने राशन व 20 हजार नकद की चोरी की ली। मामले में अखलासपुर के प्रदीप पटेल ने नगर थाना में अपने ही गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसने आवेदन में लिखा है कि 6 जनवरी की सुबह गांव के चार लोग उसके घर में घुसकर आठ बोरी चावल, चार बोरी गेहूं व 20 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. चचेरे भाई पर धमकी देने का मुकदमा भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के मरिचांव गांव में चचेरे भाई पर जान से मारने की धमकी व रंगदारी में पर्स मांगने का आरोप लगाया गया गया है। मामले में मरिचांव के विशाल कुमार ने अपने चचेरे भाई दिवाकर सिंह के खिलाफ नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया हैं। दिवाकर सिंह ने भी गाली-ग्लोज करते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए विशाल सहित तीन लोगों पर...