बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। शहर के रौता चौराहा मोहल्ला निवासी कक्षा आठ की छात्रा रास्ते में बेहोश मिली। परिजनों के अनुसार कक्षा आठ की छात्रा अपनी सहेली के साथ मोहल्ले से रौतापार के पा अमरूद बाग मोड़ के लिए निकली। अमरूद बाग मोड़ पर छात्रा की बस 8.55 बजे आती है। परिजनों के अनुसार रास्ते में किसी महिला ने पीछे से आवाज दी। इस आवाज पर छात्रा रूककर वापस लौटी, जबकि सहेली स्कूल बस के लिए चली गई। जब छात्रा स्कूल बस पर नहीं पहुंची तो चालक ने परिजनों को नहीं आने के लिए फोन किया। इस पर परिजन हड़बड़ाते हुए उसे खोजने निकले। खोजबीन के दौरान यह छात्रा एक गली में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर छात्रा को भर्ती कर लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार छात्रा होश में आ गई है, लेकि...