बक्सर, दिसम्बर 25 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से स्कूल गई दसवीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की चार दिनों से लापता है। उसके पिता ने इस संबंध में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली लड़की के पिता के मुताबिक उनकी 15 वर्षीया बेटी शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ती है। वह दसवीं की छात्रा है। बीते 22 दिसंबर को उसकी मां उसे स्कूल छोड़कर आई। छुट्टी के समय उसे लेने पहुंची तो पता चला कि वह स्कूल में नहीं है। उसकी सहेलियों और अन्य लोगों से बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि खलासी मुहल्ला निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ टाउन थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही पुलिस से बेटी को तत्काल ढूंढने की गुहार लगाई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.