कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह उसकी 15 साल की बेटी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक रास्ते से बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...