गोरखपुर, जनवरी 13 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बांहपुर गांव में सोमवार रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राम जानकी मार्ग स्थित संजय दुबे के घर के बरामदे से चोर भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर उठा ले गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें गमछा बांधे एक युवक सिलेंडर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना के समय गृहस्वामी वाराणसी गए थे। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस से गश्त बढ़ाने व चोर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...