बक्सर, फरवरी 13 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मुसाफिरगंज मुहल्ला स्थित एक घर से पुलिस ने साढ़े चार किलो गांजा और लीटर शराब बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना की पुलिस को बीते गुरुवार को सूचना मिली कि मुसाफिरगंज निवासी राधेश्याम साह का बेटा कृष्णा साह गांजा का धंधा करता है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंच छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे से उजले रंग के प्लास्टिक के झोले और काली पॉलीथिन में रखा साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं कमरे में बने छज्जे से करीब ढाई लीटर शराब और पलंग के बॉक्स में रखा 81 हजार रुपया नकद मिला। कृष्णा साह तो घर पर नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने मौके से उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माया देवी पति राधेश्...