फतेहपुर, फरवरी 22 -- विजयीपुर। क्षेत्र के खपटिहा पर मजरे गढा गांव में छह माह से जले ट्रांसफार्मर को बदलने गई टीम को तीसरी बार भी विरोध का सामना करना पड़ा। जिससे टीम बैरंग की वापस लौट आई। कारण है एक घर से सटकर लगे ट्रांसफार्मर के पोल व गांव में दौड़ रही हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों का विरोध है। टीम ने मामले की अफसरों से शिकायत दर्ज कराई है। छह माह पूर्व गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसको बदलने के लिए रविवार को तीसरी बार टीम गांव पहुंची जिस पर महिलाओं ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। बताते हैं कि गांव के ट्रांसफार्मर से करीब 50 घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। जो छह माह पहले जल गया था लेकिन गांव के अंदर हाईटेंशन लाइन की तारों के साथ ही ट्रांसफार्मर का डबल पोल एक घर से सटा है जिससे ट्रांसफार्मर से सटा है जिससे करंट का ...