बिजनौर, सितम्बर 25 -- छोटे भांजे द्वारा बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने से नाराज नजीबाबाद निवासी व्यक्ति ने अपने बड़े भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना किरतपुर के मोहल्ला जाटान निवासी गुफरान तीन-चार दिन पूर्व थाना नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अपने मौसा अनीस अहमद की पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिससे अनीस नाराज चल रहा था। सोमवार को अनीस किरतपुर के मोहल्ला जाटान में गुफरान के घर पहुंचा और उसके बड़े भाई मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा को साथ लेकर अपनी बेटी को तलाशने के लिए दिल्ली चला गया। मंगलवार देर रात मंडावर रोड पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.