गया, फरवरी 28 -- चांद दिखने के दूसरे दिन से इस्लामी कैलेंडर का नवां सबसे पाक महीना रमजान शुरू होगा। शनिवार को अगर दूज के चांद का दीदार हुआ तो रविवार से रमजान शुरू हो जाएगा। रमजान शुरू होते अकीदतमंद अल्लाह की इबादत में जुट जाएंगे। पिछले साल से करीब दस दिन पहले रमजान शुरू हो रहा है। मौसम का मिजाज भी सुहाना है। इस मौसम में रोजेदारों को राहत रहेगी। शहर से गांव और मस्जिद से लेकर घरों तक में रमजान की तैयारियां जोरों पर है। मस्जिदों में विशेष रूप से रंगाई-पुताई के साथ-साथ साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। घरों में इफ्तार और सेहरी की तैयारी चल रही है। चांद दिखने वाली रात से शुरू होगी तरावीह चांद दिखने की रात से ही मस्जिदों में तरावीह को अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ेगी। जामा मस्जिद, छत्ता मस्जिद, पीरमंसूर मस्जिद, शाही मस्जिद, खानकाह मुनामिया, पनहर मस्जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.