गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व दोपहर के समय गौनर मौनहा निवासी जय हिंद ने उनकी बेटी को फोन कर बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...